बड़ौत (बागपत)। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर मेें रविवार को साप्ताहिक यज्ञ किया। इसमें आर्य जनों ने आहुतियां देकर राष्ट्र व समाज की उन्नति की कामना की। यज्ञ के ब्रह्मा अगिरस मुनि व यज्ञमान विनोद भारद्वाज सपत्नी रहे। इसमें डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. ओमवीर सिह, सत्यपाल पथौलिया, ओमपाल राठी, हरवीर सिंह, इंद्रपाल, जसवीर सिंह, राजकुमार आर्य, गुलाब, सुरेंद्र पाल, जयप्रकाश, राजेंद्र, सत्येंद्र, मोहन पाल, राजपाल आर्य, अरुण आर्य, सुखपाल आदि रहे।