बागपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एएनएम, आशा और आंगनबाड़ियों को सीधा प्रसारण दिखा। प्रधानमंत्री के मानदेय बढ़ाने की बात सुनकर हर्ष व्यक्त किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आशा और आंगनबाड़ियों को नियमित टीकाकरण में समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि उनके कंधों पर देश के भविष्य को मजबूत करने की जिम्मेदारी होती है। जो बच्चा गर्भ में पल रहा होता है और जो महिला गर्भवती रहती है। उन्होंने कहा नियमित टीकाकरण खान पान की सही जानकारी देकर जच्चा बच्चा को स्वास्थ्य की जानकारी देकर एक पुनीत कार्य करते हैं। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सभी आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर प्रधानमंत्री के विचारों को सुनकर प्रफुल्लित हुई है। इस दौरान 206 ने सीधा संवाद सुना। इस दौरान मुमताज रिजवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू विश्नोई का सहयोग रहा।