बड़ौत (बागपत)। सनातन धर्म संकीर्तन मंडल के सौजन्य से तीन सितंबर को पट्टी मेहर स्थल विश्वकर्मा मंदिर से श्री कृष्ण की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा का उद्घाटन विधायक केपी मलिक, चेयरमैन अमित राणा करेंगे। राजेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि इस शोभा यात्रा में सुप्रसिद्ध बैंड, भव्य झांकियां रहेगी। यह जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ मंदिर पर समाप्त होगा।