बड़ौत (बागपत)। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को तहसील सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता बार अध्यक्ष वेदपाल पंवार ने की। संचालन हेमंत कुमार एडवोकेट ने किया। वक्ताओं ने पूर्व एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी के खेकड़ा स्थानांतरण पर उनके कार्यकाल की सराहना की। अधिवक्ताओं ने पूर्व एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को विदाई दी और उनको सम्मानित किया। इस दौरान नए एसडीएम आशीष कुमार यादव का स्वागत किया। इसमें धर्मवीर एडवोकेट, आनंद पाल, वेदपाल पंवार, सत्यपाल पंवार, वीरेंद्र शर्मा, बलदेव अग्रवाल, जसवीर, धर्मवीर, अमित वशिष्ठ आदि रहे।