बड़ौत (बागपत)। तहसील सभागार में बुधवार को छपरौली विधानसभा के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया। शुभारंभ तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार नसीम, रजिस्ट्रर सुनील व बीआरसी मिंटू कुमार ने किया। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण के लिए 18 अगस्त 2018 को शिक्षक, आंगनबाड़ी, कर्मचारी आदि बीएलओ के रूप में तैनात किए, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव 2019 से पूर्व ही सभी तैयारी पूरी की जा सके। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान दिए गए निर्देश के अनुरूप बीएलओ को कार्य करने के निर्देश दिए।