बागपत। हाई स्कूल और इंटर की प्राइवेट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जिले के 13 पंजीकृत केंद्र निर्धारित किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार ने बताया वर्ष 2019 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण केंद्र निर्धारित किए। इन विद्यालयों से ही विद्यार्थी आवेदन करेंगे। उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, तुगाना, बावली, बागपत, जहानगढ़ दौझा, राजकीय हाईस्कूल अहैड़ा, राजकीय हाईस्कूल मवी कलां, राजकीय हाईस्कूल बौढ़ा, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत को पंजीकरण केंद्र बनाया। उन्होंने बताया कि पात्र छात्रों के ही परीक्षा आवेदन फार्म वेबसाइट पर अप लोड करें, अपात्र के नहीं है। फार्मों की जांच के बाद ही निर्धारित समय सारणी के अनुसार अग्रसारित करें, यदि अपात्र के फार्म अग्रसारित किए तो संबंधित केंद्र के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई होगी।