दोघट (बागपत)। किसान अधिकार आंदोलन के तत्वावधान में सरोरा चेक पोस्ट पर बढ़ी विद्युत दरों, बकाया गन्ना भुगतान और चौगामा नहर में पानी की मांग को लेकर सोमवार को भड़ल गांव में नरेंद्र राणा के आवास पर किसानों की बैठक हुई। निर्णय लिया यदि ऊर्जा मंत्री से मुलाकात के बाद किसानों का समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन की राह पर चलेगा। 11 किसानों का जत्था लखनऊ के लिए रवाना हो गया। रामपाल सिंह, कृष्णपाल तोमर, महावीर सिह, गोकुल राणा, आनंदपाल, बृजपाल राणा, महेश सिंह, विकास राणा, ऋषिपाल, कपिल, भीम सिंह मौजूद रहे।