फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 बैंक शाखाओं ने 92 आवेदकों को बांटा 2.50 करोड़ का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंडिकेट बैंक ने सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय ऋण मेले का आयोजन किया। इसमें 17 बैंक की शाखाओं ने भाग लेकर 92 आवेदकों को 2.50 करोड़ का लोन वितरित किया। सिंडिकेट बैंक ने शनिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर स्थित सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में वृहद ऋण मेले का आयोजन किया। इसमें बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर लाल मुख्य अतिथि रहे। जिले के विभिन्न गांव और कस्बों से 92 लोगों ने अलग-अलग धनराशि के लोन के लिए आवेदन किया। मुख्यमंत्री ने उक्त लोगों को ऋण वितरण पत्र बांटे। इस दौरान 2.50 करोड़ का लोन दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर लाल ने सभी से अपील की लोन की राशि से ही इस्तेमाल करें और समय पर बैंकों की शाखाओं में लोन किश्तों का अदायगी करते रहेंगे। ताकि बैंक अन्य लोगों को भी सुविधा अनुसार ऋण मुहैया करा सके। इस दौरान अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रदीप थरोट ने बताया कि 17 बैंकों की शाखाओं ने मेले में भाग लिया। इसमें 92 आवेदकों को 2.50 करोड़ का लोन दिया। सभी को शुभकामनाएं दी। प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. आरपी कनौजिया ने संस्थाओं की योजनाओं से अवगत कराया। सीनियर कांउसलर ऑफ एलसीसी एसपी जैन, प्रशिक्षक अनुज अग्रवाल, कार्यालय सहायक अनुज कुमार, धीरज कुमार, बबीता शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें