ऋण मेले में 6 करोड़ 35 लाख के स्वीकृति पत्र बांटे
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित रॉयल स्टेप रिसोर्ट पर सिंडिकेट बैंक द्वारा ऋण मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा. अजय तोमर, विजयीभव विद्यापीठ के चेयरमैन सतीश मान व जिला अग्रणी प्रबंधक प्रदीप थारोट ने किया। अध्यक्षता सिंडिकेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर लाल ने की। मेले मे 6 करोड़ 35 लाख के ऋण स्वीकृति पत्र ग्राहकों को बांटे गए। जिला अग्रणी प्रबंधक प्रदीप थारोट और सिंड आरसेटी के डायरेक्टर आरपी कनौजिया ने विभिन्न योजनाअेां की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आहवान किया। मेले को सफल बनाने में सिंडिकेट बैंक के बड़ौत क्षेत्र की शाखा जेवीसी बड़ौत, डीजेसी सूप, रठौडा, जोहरी, फतेहपुर पुटटी, रंछाड, बावली, शेरपुर, लुहार, कुर्डी, रमाला, केपी बराल, खवाजा नंगला, तुगाना, दोघट, पलडी, ककौर, मौजिजाबाद नांगल, सरूरपुर कला, बिलौचपुरा का योगदान रहा। इस अवसर पर सतीश मान, रजत कुमार, मनीष, अश्वनी, प्रवीण, सुशांत, शशि, हुशनेद्र, गौरव, मनमोहन, विक्रम व सुखदेव शामिल रहे।