फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में खुशी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने किया। प्रतियोगिता मेें स्कूल के बच्चों ने हाथों पर विभिन्न प्रकार की मेहंदी उकेरकर सबका मन जीत लिया। प्रतियोगिता मेें प्रथम स्थान पर खुशी, द्वितीय स्थान पर तनिशा व तृतीय स्थान पर प्रिया व हिमांशी संयुक्त रूप से रही। इसके अलावा सिया, कशिश, अंशिका, तनु, सायरा, इंदु, साध्वी, अंशु, सपना, कोमल, पूजा, मानसी, अनुष्का आदि ने मनमोहक मेहंदी बनाई। विजेताओं को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणधीर सिंह ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें