फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजों ने जमकर निशाने लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत स्टेडियम में सोमवार को आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में निशानेबाजों ने जमकर निशाना लगाया। कोच अप्सरा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कोच अप्सरा ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल में अजय धनकड़ ने स्वर्ण पदक, सौहल मलिक ने रजत और उमंग आर्य ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में अक्षय ने प्रथम, नकुल ने द्वितीय और अंकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विकलांग वर्ग में गोपाल ने प्रथम और शाहरुख ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर महिला वर्ग में अंजलि प्रथम और निशा द्वितीय रही। जूनियर राइफल महिला वर्ग में आयुषी प्रथम रही। इस मौके पर धर्मेंद्र, रितिका, अप्सरा, हर्ष, मयंक, जतिन, तनिष्क, अंकुर, विपुल, अजय तोमर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें