दोघट (बागपत)। गढ़ी कांगरान गांव में स्थित कब्रिस्तान में जाने के लिए रास्ता को लेकर ईद के दिन मोहम्मद सलीम के आवास पर बैठक हुई । इसमें ग्राम प्रधान हवन पाल के प्रयास से किसान सलेख चंद ने अपनी जमीन देकर कब्रिस्तान के लिए रास्ता दिया। प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत से रास्ते पर खड़ंजा लगवाया जाएगा। इस बैठक में इकबाल सिंह, मास्टर जसवीर, विजय सिंह, मौ. हारुण, मौ. मौसम, वसीम मिस्त्री आदि मौजूद रहे। ब्यूरो