दोघट (बागपत)। आर्य समाज मंदिर निरपुड़ा में योग शिविर का शुभारंभ हुआ। योगाचार्य इकबाल सिंह राणा ने साधकों को यौगिक क्रियाएं कराई। सूर्य नमस्कार से होने वाले फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग से शरीर स्वास्थ्य रहता है। बीमारियों का पतन होता है। मनुष्य की आयु लंबी होती है, इसलिए मनुष्य को प्रति योग करना चाहिए।