फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण करने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 43वीं बार मन की बात की। कस्बे में भाजपाइयों ने मन की बात सुनी। कार्यकर्ताओं ने बताया मोदी ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जल संरक्षण करना सभी देशवासियों की एक सामाजिक जिम्मेदारी है। हमें बारिश के पानी का भी संग्रह करना चाहिए। बुद्ध पूर्णिमा को हर भारतीय के लिए एक विशेष दिन बताया। गुरु रविंद्रनाथ टैगोर के बारे में कहा कि उन्होंने हम सब पर एक अमिट छाप छोड़ी है, जो ज्ञान हमारे पास है, उसे हमें बाटना चाहिए। मोदी ने कहा रमजान का पाक महीना आने वाला है, इसमें दान करने का बड़ा महत्व होता है, साथ ही साथ मोदी ने सभी भारतीयों से फिटनेस इंडिया से जुड़ने के लिए अपील की। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने फिटनेस को बढ़ावा दिया है। भाजपा नेता अतुल गोयल ने कहा कि जल ही जीवन है । भाजपा नेत्री मितलेश राजपूत ने कहा कि योग करने से हमारा शरीर फिट व मन शांत रहता है। इसमें सौरव राजपूत, सुरेंद्र राजपूत, संदीप, मितलेश राजपूत, रीना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें