बागपत। दौझा गांव में पांच दिवसीय योग दिवस के चौथे दिन प्रशिक्षण विनेश ने साधकों को विभिन्न आसन कराए और उनका लाभ बताया। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से दौझा गांव में चल रहे योग शिविर में प्रात: सभी समाज के लोगों ने में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। योग प्रशिक्षक विनेश साधकों को अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति, उज्जायनी प्राणायाम का अभ्यास कराया। वहीं साधकों को मोटापा और शुगर के लिए विशेष आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि शुगर के मरीजों के लिए मंडूकासन सबसे अच्छा है। इसका नियमित अभ्यास करने से शुगर नॉर्मल हो जाता है। इसके साथ-साथ सूक्ष्म व्यायाम भी कराए। बताया योग करने से हमारे अंदर की बुराइयां समाप्त हो जाती है हमारे अंदर सात्विक ऊर्जा प्रवेश करती है योग करने से मन-मस्तिष्क स्वस्थ रहते हैं। योग जीवन का अंग है। जैसे हम भोजन के बिना नहीं रह सकत, वैसे ही योग के बिना भी जीवन अधूरा है। इसलिए हम सबको योग करना चाहिए। इस दौरान साक्षी, आसिफ, आरिफ, सलमान, शिवा, करीना, राशि, मुस्कान, संध्या, सुरैया, नेहा, नरगिस, ज्योति, आयोजक नितिन शास्त्री मौजूद रहे।