बड़ौत (बागपत)। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल ने नई पहल की शुरूआत करते हुए स्कूली बच्चों के लिए वाहन सुविधा निशुल्क कर दी। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि बच्चों के हितों और अभिभावकों की सुविधाओं को देखते हुए यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि अभिभावक काफी दिनों से छात्र हित मेें मांग उठा रहे थे। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों के इस प्रस्ताव को ध्यान में रख कर यह कदम उठाया है। दूसरी तरफ अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रशासन पहले भी छात्र हितों मेें काम करता आ रहा है।