बागपत। बड़ौत निवासी युवक अमित कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव से शिकायत कर कहा कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है। विद्यालयों में जांच पड़ताल करने के नाम पर नाजायज रूप से शिक्षकों पर दबाव दिया जाता है। शिक्षकों की गुटबाजी के चलते एक पक्ष को अपनी तरफ करके किए गए कार्यों पर पर्दा डालने का काम करा रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।