अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में मंगलवार को श्रीराम कथा आयोजक मंडल समिति ने श्रीराम कथा शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की पत्नी अल्का तोमर ने समारोह का शुभारंभ किया। यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। इसमें प्रसिद्ध बैंडबाजे शामिल रहे। इसके बाद कथा वाचक पंडित राकेश उपाध्याय ने कथा सुनाई । इसमें समिति अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा, मुकेश वर्मा, दिनेश वर्मा, माधेराम गर्ग, सुभाष सक्सेना, लाला मंगल सैन गर्ग, राम कुमार, राजीव शर्मा, अतुल गोयल, विनोद कुमार, भाजपा नेता सूरजपाल, गजराज शर्मा, आशु शर्मा, जतिन शर्मा आदि मौजूद रहे।