बड़ौत (बागपत)।
होंडा शोरूम दिल्ली रोड पर रविवार को नए स्कूटर होंडा एक्टिवा पांच जी लांच किया।
इस अवसर पर व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अरूण तोमर उर्फ बोबी ने बताया कि होंडा के नए स्कूटर एक्टिवा पांच जी एलइडी हेडलाइट की लॉक में आधुनिक फीचर, डिजिटल मीटर के साथ बाजार में धमाकेदार एंटी की है। होंडा एक्टिवा पांच जी ने बाजार में शुरूआती दौर मेें ही अपनी लोकप्रियता आसमान तक छू ली है। शिव शक्ति बड़ौत होंडा के मालिक श्रवण कुमार उर्फ पिंटू ने बताया आधुनिक समय में एक्टिवा पांच जी माइलेज, स्टाइलिश लुक व पिकअप की दृष्टि से कस्टमर की पहली पसंद बनेगा। इस अवसर पर अमरपाल, प्रवीण पंवार, विक्की, सचिन, मोहित, अजय शर्मा, शोभित, रोहित, अंकुर, अरविंद, दीक्षांत, दुहुन, विशाल, गौरव, अंकित आदि रहे।