फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमान भूखा रहकर भी अपने बच्चों को दीनी दुनियावी तालीम दिलाएं-मौलाना कलीम सिद्दीक़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। क्षेत्र के मदरसा इमदाद उल कुरान मिलाना में हुए सालाना जलसे में मेहमान खुसूसी के तौर पर पहुंचे मौलाना कलीम सिद्दीकी साहब दावत बरकातहू ने कहा कि आज मुसलमान बद आमाली की वजह से बुरी तरह पिछड़ रहा है। मुसलमान के पास न दीन की तालीम मुकम्मल है और ना ही दुनियावी तालीम। जब तक हम अपने बच्चों को दीन और दुनिया की तालीम मुकम्मल तौर पर नहीं दिलाएंगे, हमारी आने वाली नस्लें यूं ही जलील होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि आज के हालात को देखते हुए हमें अपने बच्चों को तालीम से महरूम नहीं रखना चाहिए। इसके लिए हमें भूखा ही क्यों न रहना पड़े। मौलाना अरशद कासमी साहब ने भी बच्चों की तालीम पर जोर देते हुए बताया कि हमारे नबी ने तालीम हासिल करने के लिए चीन तक जाने की मिसाल पेश की थी। मेरठ से पहुंचे मौलाना ख़ालिद और असारा से मौलाना यूसुफ़ साहब ने भी इजलास को खिताब करते हुए हाजा मदरसे की तारीफ़ की। मदरसा इमदादुल क़ुरान के सभी उस्ताद और जिम्मदारों ने मेहमानों और गांव वालों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें