बागपत। जिला जाट सभा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुत्री और पूर्व विधायक ज्ञानवती के निधन पर दुख व्यक्त किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा। इसमें सभा के अध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, चौधरी जयपाल सिंह, देवेंद्र आर्य, नगेंद्र सिंह, ब्रह्म पाल सिंह, जयवीर सिंह, तेजपाल सिंह, वीरेंद्र पंवार, शीशपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, विश्वदीप चौधरी, चरण सिंह तेवतिया आदि रहे।