दोघट (बागपत)। रविवार को निरपुड़ा गांव में साप्ताहिक दंगल का आयोजन हुआ। इसमें दूर दराज के पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल में सबसे बड़ी 31 सौ की कुश्ती बराबरी पर छूटी। खलीफा प्रमोद, खिलाफ राजपाल ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान रणधीर सिंह पहलवान, वीरेंद्र राणा, महिपाल, सोमपाल फौजी, मोहसिन कुरैशी, नसीम, बिजेंद्र नेता, बिल्लू, रामबली, पप्पू दीवान, सुमित राठी, रजत, शिवम, उत्तम, विनीत, गौरव, मोंटी मौजूद रहे।