बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा कि दुखद घटना ने हर किसी का दिल आहत हुआ है। उन्होंने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें शौकत आजाद, उस्मान मुखिया, विक्रम पांचाल, प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर, अजहर, निसार, संदीप, राजेंद्र, कंवर पाल, अनिरुद्ध आदि मौजूद रहे।