बागपत। बड़ौत चेयरमैन अमित राणा उर्फ दुष्यंत तोमर ने सोमवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कहा बड़ौत में दो रास्ते ऐसे हैं, जिन पर पैदल चलना भी मुसीबत भरा हैं। इसमें बिजरौल रोड से दिल्ली-सहारनपुर मार्ग तक साढ़े सात सौ और मीरापुर रजबाहे है, जिसकी लंबाई साढ़े पांच सौ मीटर है। इन रास्तों पर की जर्जर हालत होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका निर्माण उनके क्षेत्राधिकार में नहीं है। शहर के लोग इसका निर्माण कराने के लिए उनके पास आते है। उन्होंने डीएम से मांग की सिंचाई विभाग या अन्य किसी विभाग से इस रास्ते का निर्माण कराया जाए या मरम्मत। इससे लोगों को राहत मिल सके। चेयरमैन ने दोनों मार्ग का जल्द निर्माण कराने की मांग की। डीएम ने कृषि विभाग के अधिकारी को बुलाकर इस संबंध में जानकारी ली।