चकबंदी लेखपाल न मिलने पर किसानों का हंगामा
बड़ौत। बामनौली गांव के किसान काफी संख्या में तहसील पहुंचे। वहां चकबंदी लेखपाल न मिलने पर उन्होने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने कहा कि चकबंदी लेखपाल तहसील में न बैठकर निजी कमरा लेकर रहता है और 20 दिन से वे लोग 2ए नक्शा की प्रतिलिपि और नक्शा 23 की नकल लेने के लिये चक्कर काट रहें है। जब उससे संपर्क किया जाता है तो वह कमरे पर बुलाकर उनसे पैसा मांगता है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया। उधर, सहायक चकबंदी अधिकारी आनंद कुमार का कहना है कि तहसील में कोई कमरा खाली नहीं है। इसलिए वे निजी मकान में कमरा लेकर बैठते हैं। इस मौके पर खिलारी, राम कुमार, सोनू, ज्ञानेंद्र, महेश पाल, पप्पू, राजकुमार आदि शामिल रहे।