बड़ौत (बागपत)।
बावली रोड पर स्थित खंड विकास कार्यालय में सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी तेजपाल चौहान ने बताया कि ब्लाक के छछरपुर गांव के वार्ड नंबर चार और कोताना गांव के वार्ड नंबर तीन मेें ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त चल रहे हैं। उक्त ग्राम पंचायत सदस्यों का निधन हो चुका था। इन पदों पर 22 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान छछरपुर के वार्ड नंबर चार के ग्राम पंचायत सदस्य के मात्र एक नामांकन पत्र आया, जिसका चुनाव र्निविरोध तय हो गया है। कोताना गांव के वार्ड नंबर तीन के तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 15 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।