फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े चौधरी थे किसानों के सच्चे हितैषी: सहेंद्र रमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे।
विज्ञापन

कस्बे के चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय में रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जयंती मनाई। परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और यज्ञ किया। रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा वर्तमान में सरकार किसान विरोधी हो गई है। रालोद पूर्व विधायक अजय तोमर और रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने रालोद को किसान के हित के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी बताया। संचालन जगत सिंह ने किया। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, टीकरी चेयरमैन सोमपाल राठी, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र, योगेंद्र गिंदू, पूर्व चेयरमैन राम कुमार, नीटा पहलवान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें