बड़ौत/बिनौली (बागपत)।
मांगों को लेकर बड़ौत में बाल विकास परियोजना कार्यालय और बिनौली में बाल विकास परियोजना कार्यालय में चल रहा महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी का धरना सोमवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ियों ने थाली-चम्मच बजाकर सरकार से मांग जल्द से जल्द पूरी करने की मांग उठाई। ब्लाक अध्यक्ष शर्मिष्ठा ने कहा मांग पूर्ण होने पर आंदोलन खत्म होगा। बबली ने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने पर बबीता, मनीषा, शकुंतला, पिंकी, ममतेश, यशवीरी, अलका, कृष्णा, अनिता, संतोष, रूबी, हेमलता, राकेश, पूनम, वीरबाला, रश्मी, विनोद, साधना, अलका आदि रहे।