अमीनगर सराय (बागपत)। बसौद गांव में एडरा इंटरनेशनल की टीम ने स्कूल में लगे वैक्सीनेशन कैंप में जांच पड़ताल की। एएनएम सावित्री देवी के कार्यों को परखा। टीकाकरण के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने बताया किस तरह से अपने वैक्सीनेशन सत्र की तैयारी माइक्रो प्लान के अनुसार करती है। उसका कवरेज होता है। जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों के अभिभावकों को जानकारी दी जाती है। गर्भवती महिलाओं से भी जानकारी ली गई। इस दौरान एसआरसी विवेक विश्वास, डीएमसीसी फसी उर्र रहमान, बीएमसी सतेंद्र, सीएमसी पायल, नीतू, यासमीन, पवित्रा, आशा, मास्टर सत्तार का सहयोग रहा।