बिनौली। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा संघ बागपत के तत्वावधान में शनिवार को दरकावदा गांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक माह के निशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ परियोजना अधिकारी मनीष शर्मा व महिला प्रेरक शालिनी गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान मनीष शर्मा ने बताया कि परियोजना द्वारा 25 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चयनित कर उन्हें एक माह के लिए निशुल्क सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह आत्म निर्भर बन सके। शिविर में प्रथम दिन प्रशिक्षक महिला प्रेरक शालिनी गुप्ता के निर्देशन में करीब 20 महिलाओं ने सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू किया। प्रशिक्षण शिविर में कौसर, अमीरजहां, आयशा, इमराना, शबनम, संजीदा, वकीला आदि उपस्थित रही।