बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एसीसी के कैडेटों ने बुधवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर सीएचसी परिसर मेें सफाई अभियान चलाया। डॉ. दिनेश बंसल ने कहा सफाई हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर सूबेदार जसवंत सिंह, नायब सूबेदार गिरधारी, बीएचएम मंगल सिंह, हवलदार हरिओम, विपिन, हवलदार सुखपाल, विपिन कुमार, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, राजेंद्र, राज कुमार, घनश्याम, कर्म, प्रताप का योगदान रहा।