बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एसीसी के कैडेटों ने रविवार को वीर स्मारक इंटर कॉलेज और बटालियन प्रांगण स्थित शौचालय की सफाई की। साथ ही नगर के मुख्य मार्गों पर स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी अरुण नारायण माथुर नेे कहा स्वच्छता जीवन की अमूल्य निधि है। स्वच्छता से ही व्यक्ति की पहचान होती है। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली नगर की फूंस वाली मस्जिद, नेहरू रोड, गांधी रोड होते हुए कॉलेज में संपन्न हुई। कैडेटों ने कॉलेज और बटालियन के शौचालय की सफाई भी की। इसमें सूबेदार जसवंत सिंह, सूबेदार परमजीत सिंह, बीएचएम मंगल सिंह, हवलदार हरिओम, विपिन, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, राजेंद्र, राजकुमार, घनश्याम, कर्म, प्रताप आदि रहे