फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल उत्सव का समापन, खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे खेल उत्सव का समापन हो गया। इस मौके पर विजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अमरोहा जिले की धनौरा विधानसभा विधायक राजीव कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि बागपत विधायक योगेश धामा रहे। कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए कई टीमों ने भाग लिया। बुधवार को सभी विजेता टीम और खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक राजीव कुमार ने कहा कि इस प्रकार खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए। आयोजनों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। विधायक योगेश धामा और कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि खेल महोत्सव में भारी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों देखकर लगा जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस तरह के आयोजन भविष्य में किए जाते रहेंगे। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी अजय गोयल, राजन जैन, सोनिया चौधरी, सचिन शर्मा, अजय गोयल, विश्वास, नितिन जैन, राजेश खुराना, वीर त्यागी, मनदीप, नरेश वर्मा, प्रियंका आर्या, रणवीर, विशाल चौहान, अजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें