बागपत। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने बृहस्पतिवार को भगवान परशुराम पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा और महासभा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। समाज में फैलती जा रही है कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। पंडित अर्जुन प्रसाद, जगद्गुरू ऋषिपाल, संत भैया दास, ओम जी महाराज, त्रिभुवन शर्मा, केसी शर्मा, प्रमोद हितैषी, योगेश प्रधान, राजीव प्रधान, पंडित रामनिवास शर्मा, सुरेंद्र लाल शर्मा, अंकुर शर्मा, सत्यवीर शर्मा मौजूद रहे।