फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को सुसंस्कारित करने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/ दाहा (बागपत) । राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा के तत्वावधान में चल रहे वेद ज्ञान एवं चरित्र निर्माण शिविर का समापन हो गया।
विज्ञापन

संस्कार विद्यापीठ टीकरी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड से आए आचार्य हनुमंत प्रसाद ने कहा युवाओं को उन्नति के लिए आध्यात्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय चिंतन जरूरी है। राष्ट्र की तरक्की के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। युवा पीढ़ी को सुसंस्कारित करने की जरूरत है। युवा पीढ़ी धन कमाने के चक्कर में बुरे कार्यों को ग्रहण कर लेती हैं, जो उनके पतन का कारण बन जाती है। विनम्रता मनुष्य का वो गहना है जो मनुष्य को महान बनाने में सहायक होता है। इंसान को काम, क्रोध, मोह, माया जाल से निकलकर समाज और राष्ट्र की उन्नति की लिए कार्य करना चाहिए। देवेंद्र आर्य ने समाज में व्याप्त बुराइयों से दूर रहने की बात कही। इसमें सुशील राठी, आर्य सतवीर, देवव्रत, आर्य गौरव, आर्य साहब सिंह, रविंद्र, जितेंद्र राठी, रविकरण राठी, रोबिन आर्य, ओम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें