बड़ौत (बागपत)।
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट में ‘शिक्षा द्वारा समाज का उत्थान’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. संजीव आर्य ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर उन्होंने का कि डा. सर्वपल्ली ने अपने जीवन को सदैव विद्यार्थियों, समाज के उत्थान में लगाया। उनके शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए ही पांच सितंबर को सारा भारत शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं को उपहार देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद लिया। उन्होंने गुरुओं के बताये रास्ते पर चलने का प्रण लिया। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. संजीव आर्य ने विचार रखे। अध्यक्षता डॉ. अशोक कुमार ने संचालन जावेद अली ने किया। इस अवसर पर श्वेता राठी, मीनाक्षी तोमर, वैशाली अहलावत, दीपक, निखिल, मानवेंद्र सचान, विकास, विजय कुमार, राहुल, अरुण, अजित प्रसाद जैन, अंकुर, प्रमोद, ओमपाल आदि उपस्थित रहे।