श्री गणेश की आरती उतारी
बड़ौत (बागपत)। सर्राफा बाजार में महाराष्ट्र गणेश मंडल के तत्वाधान में चल रहे गणेश उत्सव में सुबह श्री गणेश जी की आरती उतारी गई और रात में भजन संध्या में गजानन का गुणगान किया गया। सुबह से श्रद्धालुओं की गणेश जी के दर्शन के लिए भीड़ जुटनी शुरू हो गई। उन्होंने विशेष पूजा अर्चना कर भगवान की आरती उतारी। रात में भजन संध्या में श्रद्धालु भजनों पर नृत्य कर झूमते रहे। उधर, मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि पांच सितंबर को धूमधाम से भगवान की मूर्ति विसर्जन की जाएगी। बाद में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारुति, कुलदीप, अंकित, अरविंद, रोहित जैन, अनिल गुप्ता, ताना जी, राकेश, अनमोल, महेश, शाह जी, बिठ्ठल, शांता, शारदा, सपना आदि का सहयोग रहा।