चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर गांव में अहिंसा सेवा ट्रस्ट द्वारा तीन माह से चलाए जा रहे मेहंदी प्रशिक्षण का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गुलिस्ता मुमताज ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए । ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन ने बालिकाओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता सूबेदार ओम सिंह ने की। संचालन रणबीर चौधरी ने किया। इसे आयोजन में कार्यक्रम संयोजक रिंकी जैन, प्रशिक्षक प्रीति, सोनिया, मोनिका, प्राची, दीपक जैन, अभिषेक, ओंकार, तनु आदि का सहयोग रहा।