बागपत। बागपत, खेकड़ा और अमीनगर सराय में माह की 15 और 30 तारीख को दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है। दुकानदारों ने एकत्र होकर दुकानों पर संपर्क किया और निर्धारित तिथियों पर दुकानें बंद करने का आह्वान किया गया। इसमें विक्की चौधरी, पीयूष जैन, राकेश कुमार, शादाब, बाबर, कय्यूम, सद्दाम, अभिषेक, सोनू, आरिफ, साजिद मौजूद रहे।