अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर गांव में पानी निकासी को लेकर तनाव बना हुआ है। सिंघावली अहीर गांव निवासी आरिफ पुत्र अलाउद्दीन ने बताया कि उसके पड़ोसी ने छत के गंदे पानी की निकासी के लिए जबरन उसकी रसोई में पाइप लगा रखा है। जिससे गंदा पानी खाना बनाते समय रसोई में पहुंच जाता है, जिस कारण परिवार के लोगों को परेशानी हो रही है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत से लेकर एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव से कर चुके हैं। पानी को रुकवाने के लिए स्थानीय पुलिस को आदेशित किया हुआ है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने पाइप को नहीं हटवाया है। चेतावनी दी कि जल्द ही रसोई से पाइप नहीं हटा तो परिवार के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे।