फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 8717 आवास के आवेदन स्वीकृत, 17 तक आपत्ति दर्ज करा सकते है आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जनपद की नगर पालिका, नगर पंचायत व तहसीलों में स्वीकृत व अस्वीकृत आवासों की सूची चस्पा कर दी है। जिला परियोजना अधिकारी रंजनी पुंडीर ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत जिले की सभी नगर पंचायत व पालिका में 8717 आवेदन स्वीकृत और 1786 आवेदन जांच के दौरान निरस्त किए गए है। आवेदन अपनी नगर पालिका, नगर पंचायत में 17 अगस्त तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है। उन्होंने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी में 270 आवेदन स्वीकृत व 48 आवेदन अस्वीकृत, अमीनगर सराय में 399 आवेदन स्वीकृत और 54 आवेदन अस्वीकार, बागपत में 2054 आवेदन स्वीकृत, 402 अस्वीकृत, बड़ौत में 1813 स्वीकृत, 602 अस्वीकृत, छपरौली में 719 स्वीकृत, 98 अस्वीकृत, दोघट में 1213 स्वीकृत व 165 अस्वीकृत, खेकड़ा में 1158 स्वीकृत व 272 अस्वीकृत, टीकरी में 1195 स्वीकृत व 145 अस्वीकृत किए गए है। आवेदकों को नगर पालिका व नगर पंचायत के प्रमाणित करने पर ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। विभाग की ओर से 17 अगस्त को सूची का अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें