बागपत। बागपत मिल की जल्द ही पेराई क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शासन से 85 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। जल्द ही बजट मिलने के बाद मिल में कार्य शुरू किया जाएगा।
बागपत मिल का आधुनिकरण व क्षमतावृद्धि करने की मांग कई साल से उठाई जा रही थी। क्योंकि मिल की क्षमता कम होने के कारण गन्ना दूसरी मिलों को भेजा जाता था और ऐसे में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान व विधायक योगेश धामा ने मुख्यमंत्री के सामने मांग उठाई थी। सांसद ने बताया कि मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में बागपत मिल की क्षमतावृद्धि के लिए बजट पास किया गया है। 85 करोड़ का बजट मिलने के बाद पेराई क्षमता बढ़ जाएगी। वर्तमान में मिल द्वारा पांच लाख मिट्रिक टन गन्ना पेराई की जा रही है। पेराई क्षमता बढ़ने पर किसानों को अपना गन्ना दूसरी मिलों में नहीं भेजना पड़ेगा।