बागपत। शनिवार को डीएम पवन कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडे और सीडीओ पीसी जयसवाल के साथ खट्टा प्रहलादपुर गांव स्थित गोवंश आश्रय स्थल पहुंचे। यहां पर गोवंशीय पशुओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यहा 141 पशु मिले, इनमें से 131 पशुओं की टेकिंग की जा चुकी है, सभी पशुओं के टीकाकरण भी हो चुका है। पशुओं का समय से हरा चारा दिया जा रहा है। डीएम ने पशु आश्रय स्थल से संबंधित रिकॉर्ड को देखा। बचे 10 पशुओं की टेकिंग तत्काल कराई जाए। अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का खट्टा प्रहलादपुर के नाम से एक गेट फ्लैक्स लगने के निर्देश दिए। डीएम पवन कुमार ने कहा संबंधित अधिकारी गोवंश आश्रय स्थलों का भ्रमण करते रहे और पशुओं की देखभाल कराएंगे। जिस भी क्षेत्र में किसी पशु की कोई परेशानी आती है। शिकायत संज्ञान में आती है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही होगी। इस दौरान सीवीओ डॉ. रविंद्र सिंह, बीडीओ कृपाल सिंह, ग्राम संचालन समिति के सदस्य ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।