अवैध कब्जा हटवाने की मांग
बड़ौत। बुढपुर गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तालाब और बंजर भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। बुढपुर गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने टंकी और अस्पताल के पीछे की तालाब और बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। यहां अवैध रूप से रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में श्किायत की जाती है तो जान से मारने की धमकी दी जाती है। उन्होंने एसडीएम गुलशन कुमार से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। इस अवसर पर सुधीर, रामबीर, धर्मवीर, शौकीन, जयपाल, धर्मवीर, जसवीर, सत्यपाल, कालूराम, मनीराम, हरपाल, जयदेव, सहदेव, राजकुमार, रामकुमार, हरवीर, श्यामवीर, शोराज, धर्मेंद्र उपस्थित रहे।