बागपत। वित्त विहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि प्रदेश सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय रोक दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। जिला महामंत्री अशोक बंधु, जिला मंत्री अरूण त्यागी मौजूद रहे।