फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

वर्ष 2018 सितंबर माह में आगरा में हुई आधिकारिक राज्य ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बागपत का प्रतिनिधित्व कर खेकड़ा नगर निवासी किसान यशवीर धामा के पुत्र अभिनव धामा ने 65 किलोग्राम कैडिट बालक वर्ग में पदक जीत कर बागपत जनपद का नाम रोशन किया। इसके बाद अभिनव धामा का चयन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चौथी राष्ट्रीय कैडेट आधिकारिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित किया है। संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि अभिनव धामा ने ओपन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। चौथी राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम इनडोर स्टेडियम में 24 से 27 फरवरी में होगी। इसमें अभिनव धामा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। बृहस्पतिवार को अभिनव धामा को साथी खिलाड़ियों ने तिलक लगाकर प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। इस दौरान प्रशिक्षक धर्मेंद्र शर्मा, मनीष यादव, उज्ज्वल शर्मा, सायमा खोखर, अक्षिता तोमर, विधि कुंडू, सनी तोमर, रविकांत शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें