फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस में वितरित हो रहे एलईडी बल्ब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत और बागपत पोस्ट ऑफिस में ऊर्जा निगम के एलईडी बल्ब बंटने शुरू हो गए है। इस दौरान उपभोक्ताओं को सस्सी दर पर बल्ब उपलब्ध हो रहे हैं। ऊर्जा निगम के दफ्तरों के बाहर एलईडी बल्ब, पंखे ओर अन्य उपकरण सस्ती दरों का वितरित किए। जिस कंपनी से निगम का समझौता हुआ, लेकिन सभी उपकरण खराब हो गए, इसके बाद उन्हें बदला नहीं गया। आज तक उपभोक्ता दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राम वीर सिंह ने बताया निगम का दूसरी कंपनी से समझौता हुआ है। शासन की मंशा के अनुसार डाकघरों में एलईडी बल्ब बांटने को निर्देशित किया। इसके बाद कंपनी ने बागपत और बड़ौत पोस्ट ऑफिस में उपभोक्ताओं को सुविधा दे दी। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पास खराब बल्बों की रसीद है, उसको डाक घर में दिखाकर बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें