फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे-मुन्हे बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पंचवटी धर्मशाला पर गत रात्रि प्राइड किड्स लर्निग गार्डन स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्हे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बाधा। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि एडिशन डिस्ट्रिक जज राष्ट्रदीप यादव, ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट विमलेश यादव, स्कूल की चेयरपर्सन नीलम तोमर व कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री व खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंकित पंवार ने किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्हें बच्चों द्वारा नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में अविक, शुभ, कीर्ति, माधवी, अरहम, अंयाशी ने संडे पर, स्कूल चले हमें पर अनंत, बरनिका, हमजा, आर्यन, अमन, आरूष, टेडी बियर गीत पर अक्षत, ओलिव, मेहुल ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान अमन, तन्मय, अनंत जैन, आरुष व वरनिका ने योगा व मार्शल आर्ट पर शानदार प्रस्तुति दी। स्कूल की चेयरपर्सन नीलम तोमर ने अतिथियों का शॉल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मेधावी बच्चों को मुख्य अतिथि राष्ट्रदीप यादव, विमलेश यादव व अंकित पंवार ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन अनुश्री जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजितेश तोमर, अंकित अग्रवाल, नीतेश, अरुणा, राज शर्मा, श्रुति शर्मा, अंजलि जैन, प्रवेश, प्रियंका का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें