बड़ौत (बागपत)।
किसानों ने छपरौली विधायक सहेंद्र रमाला से मुलाकात कर बागपत जनपद निजी नलकूप की हार्स पावर की बढ़ी दरों को कम कराने की मांग की।
क्षेत्र के किसान सहेंद्र सिंह रमाला केे आवास पर पहुंचे और उन्हें अवगत कराया कि बागपत जनपद में निजी नलकूपों की पांच हार्स पावर व साढ़े सात हार्स पावर के स्थान पर बदलकर दस हार्स पावर व साढ़े बारह कर दिया। बताया कि इसको लेकर वे आंदोलन कर चुके हैं। तहसील मेें धरना-प्रदर्शन भी हुआ, लेकिन आज तक यह बढ़ी हार्स पावर कम नहीं की। बताया कि विद्युत सप्लाई पूर्ण निर्धारित अनुमन से कम आती है। वोल्टेज भी कम आती है, लेकिन किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। इस पर विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि इस समस्या का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा और किसानों को विद्युत देय के लिए 15 फरवरी तक बढ़ाने की मांग की। इसमें बलजोर सिंह, रामफल, सतेंद्र तोमर, विक्रम आर्य, ब्रजपाल सिंह आदि रहे।