बागपत। बालिका दिवस पर जिला अस्पताल में चार बेटियों ने जन्म लिया। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि बेटियां बेटे से कम नहीं होती है। इससे घर की शोभा बढ़ती है। बेटियों को लक्ष्मी का स्थान मिला है। घर में प्रवेश करने से खुशियां अपने आम आंचल में इकट्ठा हो जाती है। बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है।